नाथनगर के बाद अब हबीबपुर में विस्फोट, एक बच्चे का हाथ उड़ा, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Bhagalpur– शहर के हबीबपुर क्षेत्र में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है, इस बम विस्फोट में एक बच्चे का हाथ उड़ गया, जबकि दूसरे बच्चे के सर में गंभीर चोट आई है. घायल बच्चों को तत्काल मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चे की पहचान करोड़ी बाजार राबिया कॉलनी के रहने वाले मो. परवेज के बेटे पांच वर्षीय तबरेज और तीन वर्षीय हसनैन के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि दोनों भाई तबरेज और हसनैन ने गली में खेल रहे थें, इस बीच उन्हे एक शीशी हाथ लगी, बच्चे उसे अपने साथ लेकर घर चले गए. बाल सुलभ कौतूहल में ज्योंही तबरेज ने शीशी को जमीन पर पटका जबरदस्त विस्फोट हुआ और इस बीच वह कुछ समझ पाता तब तक उसका हाथ उड़ चुका था. इसके साथ ही उसके पास खड़ा हसनैन भी गंभीर रुप से घायल हो गया, उसकी दादी को नाजमा को चोट आई. हादसे की जानकारी मिलते ही हबीबपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि भागलपुर की यह कोई पहली घटना नहीं है जब कुड़े कचरे पर बम मिल रहे हैं, इसके पहले भी नाथनगर में कई विस्फोट हो चुका है.

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...