MDM के भोजन में मिली छिपकली, करीब 100 बच्चे बीमार

किशनगंज: किशनगंज में मिड डे मिल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिससे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पूरा मामला महीन गांव पंचायत के मडुआ टोली उक्रमित मध्य विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि समय पर बच्चो को भोजन वितरित कर दिया गया था और बच्चे लगभग आधा खाना खा चुके थे जिसके बाद शिक्षक ने छिपकली देखा और बच्चों को खाना खाने से मना किया लेकिन तब तक अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे।

ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि खाना में छिपकिली गिरी हुई थी और वही खाना बच्चों ने खाया, जिसकी वजह से बच्चो को उल्टी, पेट दर्द आदि की शिकायत होने लगी। बच्चों की स्थिति बिगड़ता देख ग्रामीण और स्कूल प्रशासन आनन फानन में सभी बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि 100 से अधिक बच्चो को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हालांकि राहत की बात है की बच्चे खतरे से बाहर है।गौरतलब हो की यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार खाना मुहैया करवाने वाली संस्था की शिकायत मिल चुकी है। बच्चों के बीमार होने से अभिभावक काफी परेशान है और खाना मुहैया करवाने वाली संस्था के ऊपर कारवाई की मांग कर रहे है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम लातीफुर रहमान अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जफर आलम, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लगभग 35 बच्चे बीमार पड़े हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल अभी प्राथमिकता के आधार पर बच्चों का इलाज करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  Nitish Kumar के नेतृत्व में उपचुनाव के लिए तैयार है भाजपा, सम्राट चौधरी ने राजद पर….

https://youtube.com/22scope

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

MDM MDM MDM MDM

MDM

Highlights

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...