84 लाख का इनामी नक्सली संदीप यादव की रहस्यमय मौत

बिहार और झारखंड के जोनल कमांडर था माओवादी नेता, कई राज्यों में दर्ज था 500 से ज्यादा मामला

गया : 84 लाख का इनामी नक्सली संदीप यादव की रहस्यमय मौत- जिले के

लुटुआ थानांतर्गत जंगल का किंग इनामी माओवादी नेता संदीप यादव की मौत हो गई.

संदीप कुमार उर्फ विजय यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव (55 साल) बाबूराम डीह गांव का रहने वाल था.

बांकेबाजार प्रखंड के रहने वाले संदीप की पत्नी शिक्षिका है.

बता दें कि बिहार के गया जिले के लुटुआ थानांतर्गत जंगल में 84 लाख के

इनामी माओवादी संदीप यादव की बीमारी से मौत हुई है.

आशंका जतायी जा रही है कि जहर देकर विश्वासघात किया गया है.

संदीप कुमार उर्फ विजय यादव (55 साल) बाबूराम डीह गांव का रहने वाल था. बांकेबाजार प्रखंड के रहने वाले संदीप की पत्नी शिक्षिका है.

sandeep yadav1 22Scope News

500 नक्सली कांड दर्ज

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में करीब 500 कांड दर्ज है. जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों की पुलिस की ओर से रखे गए इनामों को जोड़ दिया जाए तो संदीप उर्फ विजय यादव 84 लाख का इनामी माओवादी नेता था. करीब 3 दशकों से बिहार झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में विध्वंसक कांडों को अंजाम दिया था. बिहार में इसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. संदीप यादव की मौत की पुष्टि औरंगाबाद एसपी ने की.

बीमारी से ही मौत की सूचना- एसपी

इस मामले पर गया के एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि संदीप कुमार उर्फ विजय यादव की मौत की सूचना मिली है. बीमारी से ही उसकी मौत होने की सूचना मिल रही है. पूरी तरह से मामले का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस और सुरक्षा के जवान मामले की कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

ईडी कर चुकी है संपत्ति जब्त

गौरतलब है कि 4 साल पहले 2018 को प्रवर्तन निदेशालय की टीम नक्सली संदीप यादव उर्फ विजय यादव उर्फ रूपेश की 86 लाख मूल्य की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया था. जब्त संपत्ति में भूखंड और फ्लैट की कीमत 50 लाख रुपये प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आंकी गयी थी. ईडी की ओर से यह जब्ती बिहार के गया और औरंगाबाद क्षेत्र से की गई थी. झारखंड सरकार ने इसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक/दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel