झारखंड पंचायत चुनाव का अंतिम चरण: 72 प्रखंडों में वोटर चुन रहे गांव की सरकार

1,299 पंचायतों में 11,391 पदों के लिए डाले जा रहे वोट

रांची : झारखंड में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आज 23 जिलों के 72 प्रखंडों के

1,299 पंचायतों में मतदान जारी है. सुबह सात से दिन के तीन बजे तक मतदान होगा.

निर्विरोध निर्वाचन और शून्य नामांकनवाली सीटों को

छोड़ कर 11,391 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 8,491, मुखिया के 1,293,

पंचायत समिति के 1,449 व जिला परिषद सदस्य के 158 पद शामिल हैं.

इन पदों के लिए कुल 35,504 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं.

इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 20,902, मुखिया के 7,987,

चायत समिति सदस्य के 5,567 व जिला परिषद सदस्य के 1,028 पद शामिल हैं.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चुनाव में 58,16,987 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. तीसरे और चौथे चरण की मतगणना एक साथ 31 मई को होगी.

बोकारो: 1099 मतदान केंद्रों वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह

bokaro elections1 22Scope News

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव-2022 के चौथे व अंतिम चरण में चास एवं चंदनकियारी प्रखंड के सभी 1099 मतदान केंद्रों पर एक साथ मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए महिला व पुरुष मतदाता पहुंच रहे हैं. वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम सभी मतदान केंद्रों पर किए गए.

2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

बता दें कि दोनों प्रखंडों में कुल 2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए 1682, मुखिया पद के लिए 595, पंचायत सदस्य समिति के लिए 425 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

वहीं दोनों प्रखंडों में कुल 389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. मतदान के लिए 531 भवनों में 1099 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. वहीं अंतिम चरण के मतदान में 235 अतिसंवेदनशील, 642 संवेदनशील एवं 222 सामान्य मतदान केंद्र बनाये गए है.हेडक्वार्टर डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दूसरे थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों को दूसरे इलाके की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

धनबाद: निरसा व गोविंदपुर प्रखंड में हो रहा मतदान

dhanbad 2 22Scope News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण की मतदान की प्रक्रिया आज धनबाद के निरसा व गोविंदपुर प्रखंड में मतदान जारी है. नीरसा और गोविंदपुर में 150895 पुरुष, 137729 महिला व गोविंदपुर में 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. चौथे चरण के मतदान के लिए 93 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 204 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. निरसा में 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 49 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, 5 जोनल पदाधिकारी व 5 जोनल पुलिस पदाधिकारी तथा गोविंदपुर में 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 44 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, 4 जोनल पदाधिकारी व 4 जोनल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार/ राजकुमार जायसवाल

पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद समर्थकों के बीच गोलीबारी

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img