अररिया में दिनदहाड़े 37 लाख की बैंक डकैती

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक मैनेजर सहित ग्राहकों को बनाया बंधक

अररिया : अररिया में बैंक लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है.

शुक्रवार की सुबह बैंक खुलते ही पांच से छह की संख्या में अपराधी पहुंचे

और बैंक के स्टाफ सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया. इसके बाद 37 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया.

bank loot1 22Scope News

यह घटना रिहाइशी इलाके बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई है. बताया जाता है कि दिनदहाड़े चार से पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलते हुए 37 लाख रुपए लूट लिए. बैंक खुलने के साथ ही चार से पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को बंधक बनाया, इसके बाद शटर को बाहर से बंद कर दिया. फिर बैंक के कैश काउंटर पर रखें 37 लाख रुपए लूट कर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित थाना पुलिस बैंक परिसर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

bank loot12 22Scope News

बैंक में मची अफरा तफरी

इधर, घटना के बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई. लूट की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस बैंक ऑफ इंडिया की लूट वाली शाखा में पहुंची. यहां बैंक मैनेजर, स्टाफ और ग्राहकों से पूछताछ की. अपराधियों के बारे में पूछा कि उनकी संख्या कितनी थी. इस दौरान सुबह-सुबह अपने काम से बैंक आए लोग भी डरे-सहमे से दिखे. सबके चेहरे पर घबराहट दिखी. एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी बैंक पहुंचकर इस लूट की घटना की जांच कर रहे हैं.

रिपोर्ट: राकेश

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...