जमशेदपुर में चौथे स्तंभ पर बन रही एलबम देशभर में गूंजेगी

कोरोना काल में जान गवां चुके पत्रकारों को किया गया है याद

जमशेदपुर : चौथे स्तंभ की भूमिका पर शहर के युवा कलाकारों द्वारा एलबम का निर्माण किया जा रहा है। इसका नाम ‘लोकतंत्र के पहरेदार’ रखा गया है। रविवार को इसका पोस्टर जारी किया गया। झारखंड-बिहार के मशहूर गायक अजीत अमन ने बताया कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों की याद में इस एलबम का निर्माण किया जा रहा है। एलबम में कुल दो गीत होंगे। एक गीत की लांचिंग पांच मई और दूसरे की बाद में की जाएगी। फिलहाल एलबम की शूटिंग व एडिटिंग चल रही है। इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गया है, जबकि अभिनय मनोज पांडे ने किया है। वहीं निर्देशन सूर्या सिंह ने की है। वहीं इस गीत को अमित तिवारी ने लिखा है। गीतकार अमित तिवारी अब तक अलग अलग समाजिक विषयो पर कई गीत लिख चुके है। इस एलबम को तैयार करने में जमशेदपुर ( घाटशिला) के बेंगलुरु में कार्यरत इंजीनियर सह नेहीश साफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव व तिरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की अहम भूमिका है। इंजिनियर अवनीश श्रीवास्तव अपने काम से समय निकालकर समाजिक काम के लिए अवश्य समय निकालते है। इससे पहले भी उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित मां एलबम का निर्माण किया था। उन्होंने बताया कि आगे भी राज्य के कलाकारों को सहयोग करते रहेंगे।

Jamshedpur Vegetables Price : टमाटर गरम,हरी सब्जियों ने दी राहत


इस एलबम में देश के कई बड़े पत्रकारों की भूमिका दिखेगी। साथ ही कलम की ताकत क्या होती है, उसे भी दर्शाया गया है। गायक अजीत अमन ने बताया कि पत्रकार अपनी स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करता है।उन्होंने बताया कि पत्रकार अपने जीवन के सभी सुख दुख और निजी हित को छोड़कर देश और समाज के लिए काम करता है। वो सबके लिए काम करते है।

सावन पर रिलीज होने वाली गीत भी चल रही शूटिंग
अजीत अमन ने बताया कि सावन के मौके पर भी एलबम तैयार हो रही है। शहर में इसकी शूटिंग चल रही है। जल्द ही इसे भी जारी किया जाएगा। अजीत अमन अभी तक आठ से अधिक गीत गा चुके हैं। रतन टाटा व जनरल बिपिन रावत पर भी इन्होंने गीत गाया था, जिसे देशभर में खूब पसंद किया गया। अजीत अमन ने बताया कि वे विषय आधारित गीत गाकर समाज में बदलाव लाने का कार्य में जुटे हैं।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...