Advertisment

2 महिने पहले हुई थी शादी, आखिर कैसे हुई मौत

मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

आरा : टाउन थाना क्षेत्र के जमीरा रोड में शुक्रवार की शाम नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है। मृतका जमीरा रोड धरहरा गांव निवासी अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है। मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के बकाये पैसे और गाड़ी की मांग को लेकर पति, जेठानी के उपर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 27 अगस्त की शाम लड़की के ससुराल से फोन कर बताया कि तबियत बिगड़ गई है। ससुराल पहुंचने पर बेटी को मृत अवस्था में देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...