गोविंदपुर में वज्रपात से पति-पत्नी समेत 3 की मौत, युवक घायल

नवादाः जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुरैनी निवासी जागी यादव और संतोष कुमार पशु चराने खेत की ओर गये हुए थे, लौटने के क्रम में वज्रपात हो गया जिससे की उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया।

वहीं लखपत बिगहा में भी पति-पत्नी की वज्रपात से मौत हो गई। मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पुलिस बल को भेजकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जिला प्रशासन ने जायजा लेने के बाद कहा कि कानूनी प्रक्रिया होने के बाद आपदा राहत कोष से 4-4 लाख का मुआवजा दिया जायेगा।रिपोर्ट- अनिल शर्मा

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...