गढ़वा में वज्रपात से दो महिला की मौत, तीन घायल

गढ़वा. जिले के मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में शनिवार के दोपहर लगभग 3:00 बजे वज्रपात की घटना में दो महिला और चार बकरी की मौत हो गई है, जबकि तीन महिला घायल हो गई हैं। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल संगबरिया में चल रहा है।

गढ़वा में वज्रपात से दो महिला की मौत

वज्रपात की घटना में घायल शारदा देवी (38 वर्ष) पति आलोक राम, महेश्वरी देवी (42 वर्ष) पति राजदेव राम और प्रमिला देवी (35 वर्ष) पति दिनेश राम है। वहीं वज्रपात की घटना में मौके पर मरने वालों में तेतरी देवी (50 वर्ष) पति ललिता राम और गीता देवी (48 वर्ष) पति जुगल राम एवं चार बकरी शामिल है। सभी बकरियां युगल राम की हैं।

घटना के संबंध में संगवरिया पंचायत के बीडीसी रमेश बैठा ने बताया कि गांव में ही घर से कुछ दूरी पर बकरी व गाय बैल ये लोग चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गयी। बारिश के दौरान ही वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से दो महिला और चार बकरी की मौत घटनास्थल हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर सीओ जसवंत नायक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना में मृत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया तथा घायलों से मिल समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ जसवंत नायक ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख का मुआवजा तथा घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा।

वहीं बीडीओ जागो महतो ने वज्रपात की घटना के संबंध में बताया कि शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना है। सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत भी राजहरा गांव पहुंचे और उन्होंने भी मामले की जानकारी ली।

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...

Godda Crime News: ससुराल पहुंचने से पहले युवक पर हमला, जानिए...

Godda Crime News: रविवार शाम झारखंड के गोड्डा ज़िले से एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। युवक मोटरसाइकिल से...