विदेशों में नि:शुल्क पढ़ाई का सुनहरा मौका, 25 जून तक करें आवदेन, शर्तें लागू


Ranchi– झारखण्ड सरकार अनुसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के पांच प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटिश हाई कमीशन के साथ मिलकर साक्षा रुप से शेवनिंग-मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप प्रदान करेगी. इस संबंध में राज्य सरकार, विदेश राष्ट्रमंडल और ब्रिटिश उच्चायोग के साथ 3 साल का साझा एमओयू करने की प्रक्रिया जारी है.

जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना के तहत 25 छात्रों को मौका

झारखण्ड सरकार पहले से ही अनुसूचित जनजाति को मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना के तहत यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों के चयनित पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है. अब इस कार्यक्रम को विस्तार देते हुए इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को भी जोड़ा गया है. साथ ही, इसमें छात्रों की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 और विषयों की संख्या 25 से 31 कर दी गयी है.

इसमें अनुसूचित जनजाति के अधिकतम 10, अनुसूचित जाति के अधिकतम 5, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकतम 3 और पिछड़ा वर्ग के अधिकतम 7 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को प्रति वर्ष उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जाएगा.

यहां करें आवेदन, देखें पात्रता

इच्छुक छात्र www.mgos.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Saffrn

Trending News

एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस, गांव में...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयनित होकर इतिहास रच...

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी...

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल,...

पटना : बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (PMCH) में अब दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का रामबाण इलाज होगा।...

प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे...

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की...

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img