शत्रुघ्न सिन्हा ने बदला अपना स्लोगन, कहा- अब हिंदुस्तानी बाबू हूं

पटना : आसनसोल से सांसद बनने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार पटना पहुंचे.

उन्होंने पटना के टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए स्व. डॉ एबी प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

स्व. डॉ. एबी प्रसाद की याद में टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है.

इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी के अलावा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे.

दोनों नेता अपने जमाने के टेनिस चैंपियन रह चुके हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा को देखकर सिद्दीकी का दर्द मीडिया के सामने आ गया.

सिद्दीकी ने कहा कि हम अपने स्टार और बिहारी बाबू को संभाल नही सकें तभी तो आज ये बंगाली बाबू हो गए. जो सम्मान इन्हें बिहार की राजनीति में मिलना चाहिए था वो नहीं मिला और इसमें हम सब से गलती हुई है. इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं बिहारी बाबू हूं, बंगाली बाबू बन कर चुनाव लड़ा और जीत गया, लेकिन अब मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं. उन्होंने युवाओं से कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहें.

बढ़ती महंगाई पर विरोधियों पर किया हमला

महंगाई के विषय पर आसनसोल सांसद ने कहा कि देश में महंगाई का मुद्दा बहुत गंभीर है. महंगाई बढ़ी हुई है इस बात में सच्चाई है. विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि मेरे विरोध में जो चुनाव में लड़ने आए थे, मैंने उनको खामोश कर दिया. बिहारी बाबू पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैं बिहारी बाबू हूं, बंगाली बाबू बन कर चुनाव लड़ा और जीत गया. लेकिन सही मायने में हमारे मित्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जो कहते हैं वह सही है.

टीएमसी पार्टी से चुनाव लड़े शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं भारत माता की संतान हूं और हिंदुस्तानी बाबू हूं. इस दौरान उन्होंने राजद के इफ्तार पार्टी में जाने पर कहा कि इसका जवाब अमित शाह, मुख्यमंत्री या लालू यादव ही दे सकते हैं. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा हाल में ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी से चुनाव लड़े और अच्छे मतों से विजय भी हुए. वहां बीजेपी को करारी हार मिली, चुनाव जीतने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार पटना पहुंचे थे.

रिपोर्ट: शक्ति

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...