Patna पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बाढ़ के मामले में कहा ‘प्रशासन…’

पटना: तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रविवार को Patna पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या चिंता का विषय है लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन चुस्ती से काम कर रही है। दियारा क्षेत्र के कई परिवार अपना घर बार छोड़ कर जहां तहां रह रहे हैं। लोगों को सतर्क रहना चाहिए। नेपाल बाढ़ से बुरी तरह त्रस्त है। मुझे तो बिहार में आते आते ही खबर मिली कि बिहार बाढ़ से त्रस्त है।

हमारी प्रार्थना है कि सब कुछ जल्दी से ठीक हो जाये साथ ही प्रशासन से अपील करता हूं कि मामले को गंभीरता से लें। वहीं पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट मामले में उन्होंने कहा कि यह वाकई सही नहीं है। जिन लोगों ने ऐसा किया वह अपराध किया है। इस मामले में ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा मिलनी ही चाहिए।

इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस मामले को बिहार और पश्चिम बंगाल का रूप देने से लोगों को बचना चाहिए। एक बात तो है कि पश्चिम बंगाल में बंगाली लोगों के बाद सबसे अधिक बिहार के लोग हैं। मैं अक्सर आसनसोल आते जाते रहता हूं और देखता हूं कि सभी लोगों में सद्भावना और भाईचारा की कमी नहीं है। इस तरह का काम करने वाले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं जम्मू चुनाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब चुनाव की घड़ी आती है तो हमारे मित्रगण जो दूसरी पार्टी से हैं मुद्दों से दूर भागते हैं।

कभी बेरोजगारी की बात नहीं करते हैं, महंगाई की बात नहीं करते हैं। कभी भी समस्याओं की बात नहीं करते हैं। जितने वादे किये उन वादों को पूरा नहीं करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इंडिया ब्लॉक का बहुत ही सुनहरा भविष्य है और मैं समझता हूं कि हरियाणा, कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bhagalpur पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलकात कर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में तुलसी और लेमनग्रास की खेती...

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती के नए विकल्प विकसित करने के लिए तुलसी, लेमनग्रास और अन्य औषधीय...

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...