Advertisment

क्या टेलीकॉम कंपनी करेगी रिसोर्स टीचर की नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट में सरकार को फटकार

Ranchi– झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस राजेश शंकर के अदालत में रिसोर्स टीचर नियुक्ति मामले में सुनवाई हुई. बता दें कि रिसोर्स टीचर के जिम्मे दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन करवाने का गुरुतर कार्य है. यह भारत सरकार द्वारा संचालित समग्र शिक्षा अभियान की एक स्कीम है. इसी के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. झारखंड में इस तरह कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल ( जेईपीसी ) को नोडल एजेंसी बनाया गया है.

जेपीसी को शिक्षकों की नियुक्ति करनी थी. लेकिन जेपीसी ने टेंडर निकाल कर शिक्षक नियु्क्ति का जिम्मा जीएमडी सर्विसेस को दे दिया, उसे मेन पावर सप्लाई करने की संविदा दे दी गयी. जबकि यह एक टेलीकॉम कंपनी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट गाइडलाइन है कि रिसोर्स टीचर की नियुक्ति किसी भी हालत में स्थायी तौर पर की जानी है.इसी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर टेंडर कैंसिल करने का आग्रह किया गया था. जिस पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने जेईपीसी और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए 4 सप्ताह में शपथ पत्र दायर करने को कहा है, साथ ही जीएमडी सर्विसेस को पार्टी बनाया है. अब अगली सुनवाई में सरकार और जेईपीसी के साथ ही जीएमडी सर्विसेस अपना पक्ष रखेगी.

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...