Advertisment

मुन्नी देवी के धोबी पछाड़ से भाजपा के छुटे पसीने

 Patna-आरजेडी की मुन्नी देवी के निशाने पर भाजपा है, धोबी घाट पर कपड़े उछालते मुन्नी देवी भाजपा को खुली चुनौती दे रही है. मुन्नी देवी कहती है कि जिस तरह हमारे खानदान के लोग कपड़े को पटक-पटक कर सफाई करते रहे हैं, कपड़ों को धोते रहे हैं, अब उसी तरह  उच्च सदन में बैठकर भाजपा को धोने का काम करेंगे, उसकी सफाई करेंगे.

Munni devi 1 22Scope News

दरअसल राजद की ओर से एमएलसी के लिए प्रत्याशी बनी मुन्नी देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में मुन्नी देवी कहर बन कर भाजपा पर टूट रही है. वह कहती है कि जब भी राजद का कोई कार्यक्रम होता था, किसी दलित महिला या कमजोर को कोई दबाता था, काम धाम छोड़कर उसकी लड़ाई लड़ने चली जाती थी. यह राजद की महानता और कमजोर तबकों के प्रति उसकी पुरानी प्रतिबद्धता है कि मेरे जैसी साधारण सी महिला को राजद को राज्य के उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया है. अब यह हमारी जिम्मेवारी है  कि राजद के इस चयन को सही साबित करुं, उच्च सदन में समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को आवाज दूं.

मुन्नी बहुत पढ़ी-लिखी तो नहीं है, लेकिन बोलने में बहुत तेज हैं. लड़ने-भिड़ने का दम रखती हैं.

रिपोर्ट-शक्ति

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...