बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के साथ होगा चिराग का गठबंधन

Patna– लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ अपनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है.

पार्टी ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

सभी जिलों और प्रखंडों में पार्टी के नेता कार्यकर्ता घूम-घूम कर सदस्यता अभियान चलाएंगे.

पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि इसके साथ ही हम बिहार

में मध्यावधि चुनाव की तैयारियों में भी जुट गये हैं. आज जिस राजनीतिक भंवर में बिहार फंसा नजर आता है,

उसमें इस सरकार का 2025 तक चलना मुश्किल नजर आता है.

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट था रामविलास पासवान का सपना

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रामविलास पासवान का सपना था, यही कारण है कि हमने

2020 का चुनाव किसी भी गठबंधन से अलग होकर लड़ा था. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को किसी भी सरकारी एजेंडे

में नहीं जोड़ा. जिस तरह सरकार सात निश्चय योजना को लेकर सरकार काम कर रही है, उसी तरह बिहार फर्स्ट,

बिहारी फर्स्ट के नारे को सरकारी ऐजेंडे से जोड़े जाने की जरुरत है. चिराग पासवान ने कहा कि फिलहाल मैं किसी

भी गठबंधन के साथ नहीं जा रहा हूं,  जो भी पार्टी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को अपनायेगी, लोजपा उसी के साथ जायेगी.

इस मौके पर चिराग पासवान नीतीश सरकार पर भी हमलावर नजर आये.

चिराग ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य,शिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है.

अपराध के हालात यह है कि आज बिहार 90 के दशक में नजर आ रहा है.

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...