डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीएमओ ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली : मोदी सरकार लोगों को नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है.

ये बात खुद सरकार की तरफ से बताया गया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मंगलवार की सुबह ट्वीट कर बताया गया कि

अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी मोदी सरकार देगी.

पीएमओ ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विभागों और

मंत्रालयों की समीक्षा की और निर्देश दिया है कि मिशन मोड में

अगले डेढ़ वर्षों में दस लाख लोगों की भर्ती की जाए.

अनुराग ठाकर ने बताया आत्मनिर्भर भारत

इधर, केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकर ने पीएमओ की तरफ से

नौकरी के एलान पर ट्वीट करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत बनने की

दिशा में एक और कदम करार दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने

समय के साथ सरकार को अधिक जिम्मेदार बनाया और सरकार का ध्यान अब लोगों पर केन्द्रित हो गया है.

पीएमओ के एलान पर कांग्रेस का तंज

इधर, अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों को नौकरी देने के पीएमओ के एलान पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. इस देश में प्रजातंत्र की रौंद दिया गया है. बेरोज़गारी ऐतिहासिक बढ़ी हुई है. च्ड कब तक ट्विटर ट्विटर करते रहेंगे.

2024 तक केवल 10 लाख नौकरी- सुरजेवाला

इसके साथ ही, सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा- “वादा था 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का, 8 साल में देनी थी 16 करोड़ नौकरियाँ. अब कह रहे हैं साल 2024 तक केवल 10 लाख नौकरी देंगे. 60 लाख पद तो केवल सरकारों में ख़ाली पड़े हैं, 30 लाख पद केंद्रीय सरकार में ख़ाली पड़े हैं. जुमलेबाज़ी कब तक? ”

गौरतलब है कि विपक्ष लगातार देश में महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाता रहा है और केन्द्र सरकार पर इसे लेकर हमला बोलता रहा है. ऐसे में मोदी सरकार की तरफ से इस कदम के एलान ने जरूर उन लोगों को राहत दी है, जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर इसके योग्य हैं.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...