Advertisment

आरसीपी सिंह के करीबी नेताओं पर गिरी गाज, जेडीयू ने लगाया ये आरोप

अजय आलोक, अनिल कुमार, विपिन यादव, जितेंद्र नीरज को किया निलंबित

पटना : आरसीपी सिंह के करीबी नेताओं पर गिरी गाज- जेडीयू ने

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

साथ ही साथ आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं के ऊपर भी पार्टी ने एक्शन लिया है.

प्रदेश महासचिव अनील कुमार, प्रदेश महासचिव विपिन कुमार यादव एवं

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक को पद से मुक्त करते हुए दल के

प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है. इसके अतिरिक्त भंग समाज सुधार सेनानी के

प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह आदेश जारी किया है.

जदयू ने जारी किया पत्र

jdu letter 22Scope News

बता दें कि हाल में ही जदयू नेतृत्व की ओर से कहा गया था कि अगर किसी ने भी पार्टी विरोधी बयान सोशल मीडिया पर लिखा या दिया, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हाल में चेतावनी पत्र भी जारी किया था. तब भी माना गया था कि यह आरसीपी सिंह समर्थकों के लिए ही चेतावनी थी.

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि धूमिल करने वालों को सख्त चेतावनी जारी दी थी. प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि जो लोग भी सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, उनसे पूरी सख्ती से निपटा जाएगा.

अमर्यादित बयान देने वाले पार्टी के हितैषी नहीं

jdu 1 22Scope News

उमेश कुशवाहा ने तब चेतावनी देते हुए यह भी कहा था कि पार्टी में रहते हुए अमर्यादित बयान देने वाले या पोस्ट करने वाले कतई पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते. जदयू एक संस्कारित पार्टी है, जो लोहिया, जयप्रकाश ओर कर्पूरी की विचारधारा को मानती है. पार्टी के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जदयू एक संगठित पार्टी है. जिसकी एक अलग पहचान है. हम सभी उन्हीं की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी बयान देने वालों पर होगी कार्रवाई

कुशवाहा ने कहा था कि सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर पार्टी विरोधी वक्तव्य देने या पार्टी विरोधी टिप्पणी करनेवालों के प्रति पार्टी पूरी सख्ती बरतेगी और वैसे लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम कार्यकर्ताओं को चंद लोगों द्वारा चलाई जा रही इस पार्टी विरोधी गतिविधियों से सावधान रहने की भी अपील की थी.

रिपोर्ट: शक्ति

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...