अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल, बक्सर में युवाओं ने ट्रेन पर किया पथराव

पटना : सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल मच गया है.

इस योजना के विरोध में बक्सर में युवाओं ने ट्रेन पर पथराव किया है.

वहीं, मुजफ्फरपुर में भी सड़कों पर हंगामे की सूचना मिली है.

कई जगहों पर चक्काजाम की भी खबर हैं.

bawal1 22Scope News

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में युवक

बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रैक पर हंगामा करने लगे.

यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और ट्रैक पर ही बैठ गए.

हंगामे के कारण जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही.

इस दौरान पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव भी किया.

मुजफ्फरपुर में एनएच को जाम कर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर में भी सेना भर्ती के युवाओं ने प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारी युवाओं ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर हंगामा किया. युवाओं ने चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया. यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है जहां सेना की बहाली होती है.

bawal12 22Scope News

इसके अलावे चक्कर मैदान के पास गोबरसही चौक पर प्रदर्शन किया जा रहा है. सदर थाना के पास भगवानपुर गोलम्बर पर भी बड़ी संख्या में युवक जुटे हैं. वहां भी आग जलाकर एनएच 28 को जाम कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने में लगी है. मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. मौके पर कई थाना की पुलिस पहुंच कर समझने का प्रयास कर रही है. उग्र युवकों का बवाल के कारण लोग जाम में फंसे हुए हैं.

bawal123 22Scope News

ये है इनकी मांगे

चार साल पूरे होने के बाद भले ही 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी काडर में भर्ती कर लिया जाएगा लेकिन सवाल यह हो रहा है कि दसवीं या बारहवीं पास करके अग्निवीर बने 75 फीसदी युवाओं के पास चार साल बाद क्या विकल्प होगा? भले ही सरकार उन्हें करीब 12 लाख रुपये सेवा निधि देगी लेकिन उन्हें दूसरी नौकरी दिलवाने के लिए सरकार के पास क्या स्कीम है?

रिपोर्ट: शक्ति

बिहार शरीफ कोर्ट परिसर में फायरिंग

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...