बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र: अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन

पटना : बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र से पहले विपक्षी दलों के

नेताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

माले विधायकों ने विधानसभा पोर्टिकों में विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं कांग्रेस और राजद ने भी अग्निपथ योजना का विधानसभा परिसर में विरोध किया.

सभी विपक्षी दलों ने योजना को वापस लेने की मांग की.

अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार

सत्र के दूसरे दिन भाकपा माले ने अग्निपथ योजना के खिलाफ

जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.

इस दौरान माले विधायक ने कहा कि जबतक योजना वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

हमारी मांग है कि विधानसभा में भी प्रस्ताव बना कर इसे पारित किया जाए.

नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने का प्रयास- प्रेमचंद मिश्रा

विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायक और एमएलसी ने जमकर नारे लगाये. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए एक धोखा है. नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने का प्रयास किया गया है. चार साल की कोई नौकरी नहीं होती है. चार साल के बाद ये लोग क्या करेंगे. जबकि विभिन्न विभागों को देख लिया जाय तो इसमें लाखों पद रिक्त है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है.

युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार- राजद

विधानसभा में सोमवार को भी अग्निपथ योजना का मामला गरमाया हुआ है. राजद विधायकों ने भी विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी की. राजद विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. सरकार ऐसी योजना लाकर रोजगार नहीं दे रही बल्कि बेरोजगार कर रही है. बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके नेता जिस तरह बयान दे रहे हैं वो सरासर गलत है.

बता दें कि शुक्रवार को सत्र की कार्यवाही में विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए थे.अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही सदन में दिवंगत नेताओं को शोक संवेदना व्यक्त किए जाने के बाद आज 11 बजे तक स्थगित कर दी गई थी.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...