Advertisment

चतरा में अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

युवाओं ने कहा- केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीति नहीं करेंगे बर्दाश्त

चतरा : बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का एलान किया है.

केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में अभ्यर्थी और छात्र सड़क पर उतर गए.

झारखंड के चतरा में भी केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध शुरू हो चुका है.

चतरा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रों व अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रशासन ने रैली निकालने से रोका

हालांकि छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन की सूचना पर मौके पर पहुंचे

सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार और थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने

बगैर अनुमति छात्रों व अभ्यर्थियों को रैली निकालने से रोक दिया.

जिसके बाद स्टेडियम परिसर में ही अभ्यर्थियों और छात्रों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी

करते हुए केंद्र सरकार की अग्निपथ बहाली योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की.

chatra agnipath1 1 22Scope News

कई राज्यों में हो रहा विरोध

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना को लेकर कई राज्यों में लगातार विरोध हो रहा है. विद्यार्थियों का आरोप है कि 2 साल पहले ही मेडिकल और फिजिकल परीक्षा पास कर ली थी. लेकिन अब तक लिखित परीक्षा नहीं हुए है. ऐसे में सरकार ने 4 साल वाली स्कीम निकालकर जले पर नमक छिड़का है. नौकरी के लिए उनकी उम्र गुजर रही है और सेना में भर्तियां रोक दी गई है.

chatra agnipath12 22Scope News

75 फीसदी युवाओं के लिए नीति स्पष्ट करे सरकार

विद्यार्थियों का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना में ही गड़बड़ी है. सिर्फ 4 साल बाद रिटायरमेंट दे दी जाएगी. आगे फिर ये ट्रेंड जवान आखिर करेंगे तो क्या करेंगे. 18 से 22 साल के 75 प्रतिशत युवा 22 से 26 साल की उम्र में बेरोजगार हो जाएंगे. सरकार के नीतियों के अनुसार 4 साल पूरे होने पर 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थाई कैडर में भर्ती कर लिया जाएगा. लेकिन 10वीं या 12वीं पास कर अग्निवीर बनने वाले 75 फीसदी युवाओं का क्या होगा, इसे लेकर केंद्र की कोई स्पष्ट नीति नहीं है. अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर अग्निपथ योजना का विरोध किया है.

दिल्ली में करेंगे हल्ला बोल

पुलिस प्रशासन को नाराज अभ्यर्थियों को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अभ्यर्थियों ने कहा कि केंद्र सरकार अगर अपनी युवा विरोधी नीति वापस नहीं लेती है तो इसके विरोध में दिल्ली में हल्ला बोल कार्यक्रम करेंगे. साथ ही सड़क से सदन तक हंगामा होगा. छात्र और अभ्यार्थियों ने केंद्र सरकार की इस नीति के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने की बात कही है.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...