Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढेंगा गोलीकांड : हाईकोर्ट ने गृह सचिव को सशरीर हाजिर होने का दिया निर्देश

रांची : हजारीबाग के ढेंगा गोलीकांड में जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने

राज्य के गृह सचिव को 8 जुलाई को अदालत में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है.

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने यह निर्देश दिया.

मंटू सोनी ने इस संबंध में याचिका दायर की है.

इस मामले में हाईकोर्ट ने कई बार सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया,

लेकिन जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर गृह सचिव को अदालत में हाजिर होने का निर्देश अदालत ने दिया.

याचिका में कहा गया है कि 14 अगस्त 2015 को हजारीबाग के ढेंगा में किसान अधिकार महारैली के दौरान पुलिस ने गोली चलायी थी. याचिका में मंटू सोनी ने कहा है कि वह ढेंगा गोलीकांड का पीड़ित है, लेकिन पुलिस ने उसे अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया था. इसके लिए पुलिस ने सबूत छुपाकर फर्जी आरोप लगाए हैं. पुलिस ने उसके घायल होने और सदर अस्पताल में दिए बयान को छुपाते हुए अभियुक्त बना दिया है.

8 जुलाई को होगी सुनवाई

जेल से कोर्ट को पत्र लिखकर मंटू सोनी ने अधिकारियों पर दर्ज करने का आग्रह किया था. कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया. लेकिन 11 महीने बाद मंटू सोनी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को मिली जमानत

Commercial Advertisment

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान का झारखंड में दिखेगा असर, 20-21...

बंगाल की खाड़ी में बन रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान झारखंड के मौसम को प्रभावित करेगा। कोल्हान समेत कई जिलों में 20 और 21 नवंबर...

Jeevika Second Chance Program: 37 साल की गुड़िया देवी बनीं मैट्रिक...

Jeevika Second Chance Program, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद भी बिहार की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि शिक्षा हासिल...

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...