औरंगाबादः ओबरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पुनपुन नदी के किनारे पेड़ से झुलता एक विवाहिता की लाश मिली है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रमिला कुमारी (पिता-रामजीत पासवान) के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची ओबरा थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतिका की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। 23 अगस्त की रात से घर से गायब थी। विवाहिता का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने ही 21 अगस्त को फोन कर मृतका को बुलाया था। स्थानीय लोगों ने इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बताकर कार्रवाई की मांग की है।
एस.पी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अब मामले की जांच दभा 302 में कन्वर्ट कर हर बिन्दु और दिशा में की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया जायेगा।


















