Advertisement
Advertisement

BREAKING : SpiceJet विमान में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पटना : इस वक्त पटना एयरपोर्ट से बड़ी खबर आई है. दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट विमान के इंजन में

आग लग गयी. पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतारा गया,

जिससे बड़ा हादसा टल गया. विमान में कुल 185 यात्री सवार थे, जिसे सुरक्षित उतारा गया.

पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा

बताया जाता है कि पटना से स्पाइसजेट की एसजी 725 विमान उड़ान भरते ही इंजन में आग लग गयी.

जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

तत्काल पायलट के द्वारा विमान को सुरक्षित लैडिंग कराई गई.

रिपोर्ट के अनुसार ये विमान पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से

12 बजतक 10 मिनट पर उड़ा था. टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई. आश्चर्यजनक बात ये है कि इस विमान के पंखे में लगी आग को नीचे से लोगों ने देखा.

विमान से निकल रही थी आग की लपटें

लोगों ने देखा कि विमान के एक पंखे से आग का लपटें निकल रही थी. लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पटना पुलिस को दी. इसके बाद इस घटना की सूचना एयरपोर्ट को दी गई. फिर इस विमान को वापस लाया गया. वहीं ताजा जानकारी में DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने कहा है कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया. इसके बाद हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया. इसके बाद विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई गई.

spicejet1 22Scope News

लोगों ने देखी आग की लपटे

स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान के उड़ने के साथ ही एयरपोर्ट के इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई पड़ी. और जब लोगों ने आकाश की तरफ देखा तो विमान से आग की लपटे निकल रही थी. उसके बाद लोगों को लगा कि शायद यह विमान क्रैश कर नीचे गिर जाएगा, पर पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया.

घटना की जांच कर रही इंजीनियरिंग टीम- डीएम

मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने बताया कि अचानक विमान में आग लगी थी. लेकिन पायलट ने सुझबुझ के साथ विमान को सुरक्षित लैडिंग करवा दिया और सभी यात्री सुरक्षित उतारा गया. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि आग की घटना के बीच तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है. इंजीनियरिंग टीम इस घटना की जांच कर रही है. विमान के यात्रियों का कहना है कि टेकऑफ के दौरान ही विमान में गड़बड़ी थी और टेकऑफ के दौरान ही विमान में तेज आवाज आ रही थी. यात्रियों का कहना है कि विमान जब रनवे पर ही था तभी विमान से खड़-खड़ की आवाज आ रही थी.  

रिपोर्ट: प्रणव राज

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...