भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद, शराब बनाने में किया जाना था इस्तेमाल

गिरिडीह : डुमरी के गुल्लीडांडी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा मैजिक में लोडेड 8 ड्रम कच्चा स्प्रिट बरामद किया है। जिसमें 1600 लीटर स्प्रिट है। इसके अलावा एक सैंट्रो कार सहित दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें कि डुमरी पुलिस और पीरटांड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया है।

जिसमें पीरटांड़ थाना क्षेत्र में देवरियाटांड पुलिस ने एक घर में रखे 4 ड्राम कच्चा स्प्रिट बरामद किया। जो लगभग 800 लीटर बताया जा रहा है। जबकि डुमरी पुलिस ने गुल्लीडांडी से एक टाटा मैजिक में लोड 8 ड्राम कच्चा स्प्रिट बरामद किया है। इसको लेकर डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि कच्चा स्प्रिट का उपयोग नकली अंग्रेजी शराब बनाने में किया जाता है। जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मधुसूदन सिंह और सीताराम साहू के रूप में की गई है दोनों डुमरी थाना क्षेत्र के ससारखो के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...