बोकारो : चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एलआईसी ब्रांच संख्या तीन के सामने नाले में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चास पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। चास थाना के एएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में सुबह देखा गया था और लोगों को गाली गलौज भी कर रहा था। नशे की हालत में नाली में गिरने से उसकी मौत हुई है। माथे पर चोट का निशान भी देखा गया है।
रिपोर्ट : चुमन

















