तेज प्रताप के पास ऐश्वर्या राय के साथ रहने का आखिरी मौका

Patna- लम्बे समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग रहकर कोर्ट में संबंध विच्छेद की लड़ाई लड़ रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पास ऐश्वर्या के साथ रहने का आखिरी मौका है. ऐश्वर्या के वकील उन्हे आज ही कोर्ट में लाने को तैयार थें, लेकिन तेज प्रताप यादव के वकील ने इसके लिए समय की मांग कर दी. इसके बाद कोर्ट ने दोनों के लिए 28 जून को काउंसिलिंग की तिथी निर्धारित की है. 28 जून को जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार की अदालत में काउंसिलिंग होगी. दोनों को आमने-सामने बैठा कर उनकी पंसद जानी जाएगी.  

ऐश्वर्या राय ने तेजप्रताप यादव के कमाई की सही आंकलन की मांग की है. फिलहाल ऐश्वर्या को तेजप्रताप यादव की ओर से प्रति माह 23 हजार रुपए गुजारा भत्ता दिया जा रहा है.

यहां बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को धूमधाम से हुई थी. इस शादी में बड़े-बड़े राजनेताओं ने भाग लिया था. सीएम नीतीश कुमार ने भी वर वधू को आशिर्वाद दिया था.  बहू भोज के समय इतनी भीड़ हो गयी थी कि मंच टूट गया था.  लेकिन बाद में दोनों के बीच नहीं पटी, ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था.

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...