Advertisment

आयांश की जिंदगी बचाने के लिए अपने ससुराल पहुंची आयांश की मां

रोहतास : आयांश की माँ नेहा सिंह अपने बीमार बच्चे को लेकर डेहरी ऑन सोन स्थित पटनवा अपने ससुराल पहुंची जहां गांव में बहु और मासूम अयांश को देखने लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

ससुराल पहुंची नेहा ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जीवन मांगे अयांश को लेकर चलाए जा रहे हैं मुहिम की रफ्तार को तेज करने वह अपने ससुराल पहुंची हैं।  सबसे पहले इस गांव से ही उनके बीमार बच्चे को मदद के लिए फंडिंग की शुरुआत हुई थी ।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से चलाए जा रहे हैं मुहिम की रफ्तार धीमी पड़ गई है जिसे वह एक बार फिर यहां से ही शुरू करना चाह रही हैं नेहा ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों से अपने बीमार बच्चे की मदद के लिए आंचल फैला कर मदद की भीख मांग रही हैं, ताकि उनका बच्चा स्वस्थ हो सके और उसे 16 करोड़ का इंजेक्शन लग सके।

उन्होंने कहा कि क्राउड फंडिंग में तकरीबन 8 करोड़ की राशि अब तक जमा हो चुकी है। नेहा और अयांश के लिए गांव वालो का प्रेम उत्साह और सम्मान देखने को मिला है जिससे लग रहा है कि निश्चित तौर पर सभी लोग मासूम अयांश को बचा लेंगे ।

रिपोर्ट : रूपेश कुमार

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...