एक रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन
रांची : झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध आपूर्ति करने वाले लोगों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत की है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मेधा कृषि उत्सव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने इस योजना का आरंभ किया। झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने मेधा कृषि उत्सव का आयोजन किया । इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। झारखंड में करीब चालीस हज़ार परिवार दूध उत्पादन से जुड़े हैं जो रोजाना करीब एक लाख तीस हज़ार लीटर दूध की आपूर्ति कर रहे हैं।
Highlights


















