Advertisment

निगम के निलंबित मुख्य अभियंता की मौत, नेशनल गेम्स घोटाले में थे आरोपी

धनबाद : धनबाद नगर निगम के निलंबित मुख्य अभियंता व नेशनल गेम्स घोटाला के आरोपी अजीत लुइस लकड़ा की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। वे धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती थे। जिसके बाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

बताया जाता है कि नगर निगम के निलंबित मुख्य अभियंता अजीत लुइस लकड़ा 28.34 करोड़ के नेशनल गेम्स घोटाले के आरोपी थे। रविवार की देर रात उन्हें सांस लेने में बेचैनी महसूस होने पर परिजनों ने शहर के एशियन जालान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मालूम हो कि 28.34 करोड़ के नेशनल गेम्स घोटाला मामले में धनबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर अजित लुईस लकड़ा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

नेशनल गेम्स घोटाले को लेकर निगरानी कांड संख्या 49/10 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अन्य आरोपियों की मिलीभगत सामने आयी है। इसमें सेवानिवृत्त कल्याण पदाधिकारी सुविमल मुखोपाध्याय, नगर निगम धनबाद के चीफ इंजीनियर अजित लुईस लकड़ा, सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता कैबिनेट (निगरानी) शुकदेव सुबोध गांधी एवं मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड निवासी हीरा लाल दास की मिलीभगत सामने आयी थी।

इन सभी पर गलत तरीके से सरकार के वित्तीय नियमों का अनदेखी एवं पद का दुरूपयोग करने का आरोप है। मामले में पूर्व राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के महासचिव एसएम हाशमी भी गिरफ्तार हुए थे।

रिपोर्ट : राजकुमार

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...