वर्चस्व की लड़ाई में पुलिस के सामने फायरिंग और बमबाजी, 2 जिंदा बम बरामद

धनबादः कतरास थाना के चैतूडीह केजरीवाल डेको आउटसोर्सिंग में बमबाजी और गोलीबारी की वारदात हुई है।  पुलिस के सामने ही बमबाजी और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों गुट कांग्रेस से ही जुड़ा हुआ है। एक पक्ष कांग्रेस के शेख गुड्डू जहां काम बन्द कराने पहुंचे, जबकि दूसरा पक्ष कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थक काम चालू कराने की जिद पर अड़े थे। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर केजरीवाल आउटसोर्सिंग के आसपास पुलिस पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। कोल क्षेत्र में रंगदारी और वर्चस्व को लेकर फ़ायरिंग और बमबाजी की घटना प्रायः प्रतिदिन हो रही है। डीएसपी ने बताया कि बमबाजी मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दो जिंदा बम बरामद किया गया जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। वैसे लोग जो घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई होगी।

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...