Advertisment

इलाके में देश दुनिया की खबर देने वाला अखबार विक्रेता खुद बना खबर

Kamur-लोगों को देश दुनियां की खबर देने वाला अखबार विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश चौरसिया रोजाना की तरह इलाके में अखबार का वितरण करने गया था. इस बीच वह तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गया. स्थानीय लोग तत्काल उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गएं, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

सड़क दुर्घटना में मौत, एकता चौक पर प्रर्दशन

हादसे की जानकारी मिलते ही अखबार विक्रेताओं और स्थानीय लोगों ने शव को भभुआ स्थित एकता चौक पर रख कर यातायात को ठप कर दिया. इस अवसर पर नगर निकाय का चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की भीड़ लग गई. विपदा के इस अवसर पर हर कोई शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा दिखलाई दे रहा था.बाद में किसी प्रकार प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद यातायात को चालू किया जा सका. मृतक के परिवार की हालत बेहत दयनीय है. मृतक किसी प्रकार अखबार बांट कर अपनी जीविका चलाता था.भभुआ नगर परिषद के सभा पति जैनेंद्र कुमार उर्फ जानी आर्या, पूर्व सभापति बजरंग बहादुर उर्फ मलाई सिंह,अनिल तिवारी समेत कई समाजसेवियों ने दुख प्रकट किया है. बड़ा सवाल यह है कि अब इस परिवार की दो जुन की रोटी की व्यवस्था कैसे होगी. क्या कोई मदद को सामने आयेगा.

रिपोर्ट-विवेक कुमार सिन्हा

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...