Patna-पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने के लिए सबुरी नगर के पास बने एलिवेटेड पूल से रुपसपुर नहर में फेंक दिया. दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि 15 मई को नहर से एक शव बरामद हुआ था. जब अनुसंधान का दायरा बढ़ा तब इस बात की जानकारी मिली कि यारपुर गर्दनीबाग निवासी रोजी खातून ने अपनी पति की हत्या कर लाश को नहर में फेंका है. इसके बाद उसे रोजी खातून को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी रोजी ने बताया है कि उसका पति नशेड़ी था.
घर गृहस्थी चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता था, साथ ही बच्चों के साथ मारपीट करता था. इसी से तंग आकर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नशे की हालत में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान वह अपने पति राजू का मुंह दबाए हुए थी. हत्या के बाद शव को ऑटो से रूपसपुर पूल के नीचे नहर में फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. एक पत्नी के द्वारा पति की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है. लोग तरह तरह की कहानी सुना रहें है. खास कर लोग एक दूसरे को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं. देखना होगा कि इस घटना के बाद पुलिस नशेड़ियों पर लगाम लगा पाती है या नहीं .
रिपोर्ट- पंकज राय







