पटना : जिले के चौक थाना क्षेत्र के बाल लीला गुरुद्वारा के एनआरआई गेस्ट हाउस में रविवार की रात एक युवक ने फाँसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। मृतक सरदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले परमजीत सिंह के रूप में की गयी है।
घटना की सूचना एनआरआई गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने चौक थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस एनआरआई भवन पहुंचकर डेड बॉडी को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को सुसाइड करने के कारण का पता नही चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट : उमेश चौबे


















