Delhi-अमित शाह से हेमंत सोरेन की मुलाकात, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के आसार

Ranchi-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. जेएमएम की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. लेकिन झारखंड में ईडी के छापे, हेमंत सोरेन  मुख्यमंत्री रहते खनन पट्टा लेना का आरोप, इस मामले में हाईकोर्ट में जारी सुनवाई, चुनाव आयोग की ओर से मामले में जवाब तलब और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन पर झामुमो में उहापोह के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अमित शाह से मिलने के कई राजनीतिक संदेश निकलते हैं. भले ही झामुमो की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा हो, लेकिन क्या इन परिस्थितियों में सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात कही जा सकती है. जानकारों का मानना है कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बदले हेमंत सोरेन कई राहत की मांग कर सकते हैं.

Mlika 22Scope News

दरअसल द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय संथाल से आती हैं, साथ ही वह झारखंड की राज्यपाल भी रही है, राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू का हेंमत सोरेन से रिश्ता ठीक -ठाक ही रहा. किसी मुद्दे पर कोई विशेष तकरार की स्थिति नहीं बनी. इस प्रकार हेमंत सोरेन के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का विरोध करना मुश्किल भरा फैसला हो सकता है. उन पर संथाल विरोधी होना का ठप्पा भी लग सकता है. यही कारण है कि हेमंत सोरेन मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की. माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन इस बहाने दोनों दलों को अपनी स्थिति साफ करना चाहते हैं.

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...