इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर अपराधियों ने दुकान में की लूटपाट

ग़ोपालगंज : फुलवरिया और हथुआ थाना क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार स्थित अमित ज्वेलर्स में अपराधी लूटपाट करने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने खुद को बिहार सरकार का अधिकारी बताकर ज्वेलरी की दुकानों में लूटपाट की। अपराधी लूटपाट करने के बाद बाइक से फरार हो गए। इधर, लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज से निकाली गई तस्वीर के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गहने लेकर फरार हो गए अपराधी

पहली घटना फुलवरिया थाने के कोयलादेवा बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स नामक दुकान की है। सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे हथियार से लैश दो लुटेरे खुद को बिहार सरकार का अधिकारी बताकर दुकान में घुसे। दोनों लुटेरे ज्वेलर्स दुकान से गहना लेकर बाइक पर बैठ गए और तेज गति से कुसौंधी की तरफ भाग निकले, जिसके बाद डरे-सहमे दुकानदार शोरगुल करने लगे। शोर सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना बाजार के व्यवसायियों ने स्थानीय पुलिस को दी।

खुद को बताया इनकम टैक्स ऑफिसर

दूसरी घटना हथुआ थाने के पुरानी किला स्थित सोने की दुकान में घटी। फुलवरिया में लूटपाट करने के बाद इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर पहुंचे अपराधियों ने उक्त दुकान से डेढ लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली। उसके बाद लॉकर से पांच सोने की चैन, अंगूठी लूट लेकर भाग गए।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

खिलाड़ी कुमार’ बॉलीवुड तो `थलाईवा’ साउथ में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सिलेब्रिटी

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...