हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से की लूटपाट

PATNA: अपराधियों के हौसले इन दिनों बुलंद हैं.

पटना के कई कई इलाकों में इन दिनों लूटपाट की

घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है.

ताजा मामला पटना के बाल्मीकि के नजदीक का है

जहां सोमवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने

दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्वर्णकार दुकान में घुसकर

जमकर लूटपाट की. लूटपाट का विरोध करने पर

अपराधियों ने दुकानदार को पीट कर घायल कर दिया. घटना के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने जानीपुर पटना मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व भी पास के एक दुकान से अपराधियों ने भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बावजूद भी प्रशासन के हाथ अभी तक खाली है.

patna loot 22Scope News
राधेश्याम ज्वेलर्स

नवादा मोड़ बाल्मीकि के पास राधेश्याम ज्वेलर्स में लूटपाट


घटना के बारे में बताया जा रहा है नवादा मोड़ बाल्मीकि के पास राधेश्याम ज्वेलर्स में सोमवार की शाम लगभग आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी घुस आए. दुकान के मालिक श्याम बाबू शाह ने बताया कि दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और तिजोरी सहित दराज में रखे गए सोना चांदी के सभी जेवरात और लगभग ढाई लाख रुपए नगद लूट कर मोटरसाइकिल से आराम से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व बगल के ही एक दुकान से अपराधियों ने दिनदहाड़े भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया था.


घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और जानीपुर पटना मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारबाजी की. स्थानीय लोगों का यह मानना है कि इन दिनों नवादा मोड़ के आसपास लगातार लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की गस्ती गाड़ी इधर कभी नहीं आती.

रिपोर्ट: राजीव

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...