नवादा के चितरकोली से उत्पाद विभाग की टीम ने 330 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 2 गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर चौबीसों घण्टे उत्पाद विभाग की टीम द्वारा तीन शिफ्टों में झारखण्ड की ओर से आने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे उत्पाद अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वाहन जांच किया जा रहा था। झारखण्ड की तरफ से आ रही पिकअप वाहन (BR06GB5681) को जांच के लिए रोका गया और उसका बक्सा को खोला गया तो भारी मात्रा में बोरा का बंडल बनाकर गांजा ले जाया जा रहा था। मौके से पिकअप वाहन में रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कुल मात्रा 330 किलोग्राम है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पटना के दीदारगंज के रहने वाले दीपक कुमार और झारखंड के गोड्डा वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग उड़ीसा से गांजा लादकर पटना ले जा रहे थे। वहीं उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त गांजा और पिकअप वाहन के अलावे गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट…अनिल कुमार शर्मा


















