Bokaro: आंखों के सामने माफियाओं ने तोड़ा आशियाना, लेकिन नहीं पहुंची पुलिस

commercial advertisement
Ad

बोकारो : चास थाना क्षेत्र में जमीन माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है.

जमीन माफियाओं का पुलिस पर से डर पूरी तरह से निकल चुका है.

यही कारण है की चास थाना क्षेत्र के सोलागिडीह तालाब के सामने मुख्य सड़क किनारे

देर रात एक घर को जमीन माफियाओं ने तोड़कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

घर मालिक को इसकी सूचना होने के बाद वह अपने जमीन के पास आकर परिवार के साथ बैठा हुआ है.

लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

bokaro house1 22Scope News

घर को पूरी तरह से कर दिया ध्वस्त

जबकि पीड़ित के द्वारा 29 जून को बोकारो एसपी और चास थाना पुलिस को धमकी दिए जाने की सूचना लिखित रूप से दी गई थी. बावजूद इसके पुलिस के द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की गई. नतीजा यह हुआ की देर रात अर्जुन यादव और उसके दोनों पुत्र सूरज और चंदन यादव ने घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. पीड़ित संचित भगत का कहना है कि वह सोलागिडीह तालाब के पास अपनी जमीन पर घर बनाकर रह रहा था.

bokaro house12 22Scope News

जलाकर मारने की भी दी धमकी

उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से अर्जुन यादव और उसके दोनों पुत्रों के द्वारा जमीन छोड़ने और घर के अंदर जलाकर मारने की धमकी देता था. इसकी सूचना बोकारो एसपी और चास थाना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस के द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया और देर रात पूरे घर को ध्वस्त कर दिया. संचित का कहना है अर्जुन यादव जमीन माफिया है और वह जमीन का कारोबार करता है. वही इस जमीन में पिछले 11 साल से गुमटी लगाकर चाय बेचने वाले सूरज राय ने बताया कि आरोपियों ने मेरे गुमटी को भी तोड़ दिया. इस गुमटी से हम अपने 7-8 बाल बच्चों का भरण पोषण करते थे. आरोपियों ने हमारे रोजगार को छीनने का काम किया है, 60,000 रुपए का नुकसान भी कर दिया है.

bokaro house123 22Scope News

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

जमीन मालिक के मुताबिक पीड़ित और आरोपी पक्ष के द्वारा जमीन को लेकर लगातार बातचीत हो रही थी. सरकारी अमीन के द्वारा जमीन को चिन्हित कर उसे अलग कर दिया गया. इसके बाद थाने को सूचना होने के बाद भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया.

रिपोर्ट: चुमन

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक साथ कई बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...

TCS Placement Bokaro: सपनों की नौकरी पाने वाले ये दो छात्र आखिर हैं कौन? TCS ने दिया लाखों का पैकेज

TCS Placement Bokaro: बोकारो के कांद्रा (चास) स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज)—जिसे NAAC से B++ ग्रेड मिला...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम होते ही बंद हो जाता है पोस्ट ऑफिस का ATM

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.