Advertisment

Bokaro: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला, वर्दी भी फाड़ी

Bokaro: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर चास मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची, जहां पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की करते हुए सिर फोड़ दिया गया और वर्दी भी फाड़ दी गई।

Bokaro: पुलिस टीम पर हमला

इसकी जानकारी देते हुए बोकारो के चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शर्मा और गोराई के बीच में जमीन विवाद का मामला है, जहां इस जमीन पर सिविल सूट चल रहा है। कोर्ट में सिविल सूट चलने के बाद भी दोनों पक्ष जमीन पर काम करने के लिए पहुंचे, जहां चास मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों गुट आपस में लड़ रहे थे।

पुलिस दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की, जहां पुलिस सब इंस्पेक्टर मकसूद आलम के ऊपर हमला कर दिया गया और उनके सिर पर वार करने से सिर फट गया और वर्दी भी फाड़ दी गई। चास एसडीपीओ ने आगे कहा कि आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है और मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

Bokaro: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट

ज्ञात हो कि चास में जमीन विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है और आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिलती रहती है। दूसरी ओर पुलिस ने वीडियो बनाने से पत्रकारों को भी रोक दिया है, एक पत्रकार से बदस्लुकी भी चास थाना के एक सब इंस्पेक्टर ने की है।

चुमन कुमार रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...