Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आयेंगी झारखंड, समर्थन के लिए नेताओं से करेंगी मुलाकात

रांची : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को झारखंड आयेंगी.

इस दौरान वे पक्ष-विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगेंगी.

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू व यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर समर्थन मांगा था.

हालांकि अभी तक झामुमो की ओर से तय नहीं किया गया है कि

राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की ओर से किसे समर्थन दिया जायेगा.

शिबू सोरेन को किया गया अधिकृत

झामुमो ने इस मुद्दे को लेकर 25 जून को बैठक बुलायी थी. इसमें निर्णय लेने के लिए पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

जल्द होगी झामुमो की बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से जल्द ही एक और बैठक होगी. इसके बाद अधिकृत तौर पर समर्थन करने की घोषणा की जायेगी. वहीं दूसरी ओर प्रत्याशी पक्ष-विपक्ष के लोगों से मिल रहे हैं.

झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से जुड़ाव रहा है. वह झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. उन्होंने यहां पांच वर्ष तक राज्यपाल के तौर पर काम किया है. द्रौपदी मुर्मू संताल आदिवासी समाज से आती हैं. संताल परगना के छह जिलों में इनकी संख्या अधिक है. एनडीए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बना कर आदिवासियों की भावना का सम्मान देने की बात कर रही है. साथ ही झामुमो पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का काम कर रही है. दधर जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सीएम हेमंत सोरेन से बात कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का आग्रह किया है. इसकी वजह से झामुमो में चर्चा तेज हो गयी है.

Commercial Advertisment

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...