Advertisment

Hyderabad: अगला 40 साल भाजपा का, भारत बनेगा विश्वगुरु- अमित शाह

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले गृह मंत्री

हैदराबाद : अगले 40 साल तक देश में भाजपा का समय होगा. इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा.

उक्त बातें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही.

शाह ने कहा कि वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण इस देश की राजनीति के लिए बड़ा अभिशाप था,

जो देश की पीड़ा का कारण था.

पारिवारिक शासन को खत्म करेगी भाजपा

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पारिवारिक शासन को खत्म कर देगी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी सत्ता में आएगी. 2014 से केंद्र की सत्ता में मौजूद भाजपा इन राज्यों की सत्ता से बाहर है.

गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक

अमित शाह ने हाल ही में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को ऐतिहासिक बताया, जिसमें दिवंगत सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी गई थी. याचिका में गुजरात में 2002 के दंगों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 64 लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) की क्लीन चिट को चुनौती दी गई थी. शाह ने कहा कि मोदी ने दंगों में अपनी कथित भूमिका को लेकर एसआईटी जांच का सामना किया और संविधान में अपना विश्वास बनाए रखा.

पार्टी के भीतर लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं कांग्रेस नेता

शाह ने कहा कि मोदी ने भगवान शिव की तरह अपने ऊपर फेंके गए सभी जहरों को पचा लिया. गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है, जिसके कई सदस्य पार्टी के भीतर लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार आंतरिक संगठनात्मक चुनाव नहीं होने दे रहा है क्योंकि उसे पार्टी पर अपना नियंत्रण खोने का डर है. उन्होंने कहा कि विपक्ष असंतुष्ट है और सरकार जो कुछ भी अच्छा करती है उसका विरोध करती रही है.

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...