बर्थडे केक का पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो
रांची : 41 साल के हुए एमएस धोनी का आज जन्मदिन है.
इस अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में बर्थडे केक काटा.
जिसमें अपने परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.
इस खास पार्टी में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी मौजूद रहे.
पंत इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन में ही हैं.
माही का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. वे भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं.
रांची के राजकुमार ने भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनाया.
आधी रात को काटा बर्थडे केक, ऋषभ पंत भी पहुंचे

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रह चुके और अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों छुट्टी मनाने के लिए इंग्लैंड में हैं. धोनी की शादी की 12वीं सालगिरह भी 4 जुलाई को थी. धोनी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें धोनी आधी रात को बर्थडे केक काटते नजर आए. धोनी ने 5 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. बहरहाल साक्षी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केक काट रहे हैं.
- धोनी 41 साल के हो गए, आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन.
- माही इस बार अपने जन्मदिन पर इंग्लैंड में हैं, जहां उन्होंने
- जन्मदिन पर फैंस भी दे रहे हैं बधाई
- ट्विटर पर धोनी से जुड़े कई हैशटैग कर रहे ट्रेंड
2007 में जीता टी-20 का पहला विश्व कप
जब एमएस धोनी को 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी दी गई, तो ये किसी को नहीं पता था कि ये खिलाड़ी भारत को एक बार नहीं बल्कि दो बार विश्व चौंपियन बनाएगा. उनकी कप्तानी ने भारत ने कई बडे़ टूर्नामेंट जीते और इसकी शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप से हुई. 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर धोनी ने पहला टी-20 विश्व कप भारत के झोली में डाली. इसके बाद धोनी को जल्द ही वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी मिल गई. पहले टेस्ट में और फिर वनडे में टीम इंडिया को बादशाहत हासिल हुई.
28 साल बाद माही ने भारत को बनाया विश्व विजेता
कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1983 में आखिरी बार विश्व कप जीता था, जिसके बाद कई कप्तानों ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया. लेकिन कामयाबी किसी को नहीं मिली. लेकिन 2011 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर और युवा खिलाड़ियों से सजी धोनी की टीम ने वो कारनामा कर दिखाया था, जिसका हर देशवासी 28 साल से इंतजार कर रहा था.
विश्वकप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
धोनी की कप्तानी में जीत की शुरुआत बांग्लादेश को बांग्लादेश की सरजमीं पर हराकर ही हुई थी. इसके बाद आयरलैंड, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची. जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ और टीम इंडिया ने कंगारुओं को 5 विकेट से हरा दिया. इसके बाद सेमीफाइनल में अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम ने फाइनल में गौतम गंभीर और धोनी के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना.

















