Ranchi- शराब का कहर, पति के पास नहीं है पत्नी के शव को ले जाने के पैसे

Ranchi- रिम्स रांची में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी जब पत्नी की पोस्टमार्टम के बाद पति पैदल ही नामकुम के लिए निकल पड़ा, साथ में उसके परिजन भी थें. लेकिन पत्नी की लाश रिम्स में ही पड़ी थी. उसके पास शव को ले जाने के पैसे नहीं थें. पति की ओर से लाश ले जाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगायी जा रही थी, लेकिन कोई भी मदद को सामने नहीं आया. मृतिका के पति सुशील जामता ने बतलाया कि यह उसकी पांचवी पत्नी है, चार पत्नियों की मौत पहले ही हो चुकी है, पति पत्नी दोनों ही कचड़ा चुन कर जीवन यापन करते थें. लेकिन पति पत्नी दोनों को ही शराब पीने की लत थी. शराब के नशे में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था, कुछ हाथापाई हुई थी, उसके बाद गुस्से में पत्नी लगातार शराब पीती रही, आखिरकार उसकी मौत हो गयी

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...