Advertisment

सीएम हेमंत को धमकी देने का मामला : अब इंटरपोल की मदद लेगी पुलिस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जुलाई 2020 में ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी देने से संबंधित मामले की अनुसंधान के लिए सहावर थाना की पुलिस अब इंदौर इंटरपोल की मदद लेगी। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर केस के अनुसंधानक ने तैयारी शुरू कर दी है।

जल्द ही न्यायालय के निर्देश पर पत्राचार किया जाएगा, ताकि आरोपी के बारे में जानकारी लेकर इंटरपोल के सहयोग से पहुंचा जा सके, और कार्रवाई हो सके। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जिस ईमेल आईडी से धमकी भरा ई-मेल सीएम को भेजा गया है, उसका सर्वर जर्मनी में है। इस कारण अनुसंधान के दौरान वहां किसी मामले में जानकारी एकत्र करने के लिए इंटरपोल की सहायता की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जुलाई 2020 में ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी।

रिपोर्ट : मदन सिंह

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...