Advertisement
Advertisement

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, हालत गंभीर

भाषण के दौरान हमलावर ने मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नारा : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को हमलावर ने गोली मार दी.

हमलावर ने उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई.

गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था.

जानकारी के मुताबिक, कुल दो गोलियां चली थीं.

जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है.

वहीं पुलिस ने फिलहाल एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है.

sijo abe 22Scope News

गोली लगने के बाद पड़ा दिल का दौरा

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था.

शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. जब वे भाषण दे रहे थे. उसी दौरान उन्हें गोली मारी गयी, जिसके बाद वे नीचे गिर गये. उनको शरीर से खून भी निकल रहा था. शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी.

sijo abe1 22Scope News

चुनाव के लिए कर रहे थे कैंपेनिंग

बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे. हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी अब सामने आने लगे हैं. इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है.

2020 में प्रधानमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं.

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं. कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं. पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

Commercial Advertisment

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...

Jamua Police Action: वरदबटिया में आखिर किसकी थी पिस्तौल और अपाचे...

Jamua Police Action: जमुआ थाना क्षेत्र के वरदबटिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्तौल और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस...

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...