Advertisment

Sahibganj- प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी संजय दीवान के घर ईडी का छापा

Sahibganj– ईडी की टीम साहेबगंज में सोना व्यवसायी संजय दीवान के घर पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि संजय दीवान की दुकान से कुछ माह पूर्व करोड़ों रुपए की सोने की बिस्कुट की खरीद हुई थी. यह खरीद किसके द्वारा की गयी थी, ईडी की टीम इसकी जांच में जुटी हुई है. हालांकि टीम के द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

यहां बता दें कि निलंबित आईएएस खान सचिव पूजा सिंघल पर ईडी की छापेमारी के बाद साहिबगंज के खान पदाधिकारी विभूति कुमार का नाम चर्चा में आया था, बाद में उनसे भी पूछताछ की गयी थी, इन दोनों से पूछताछ के बाद साहिबगंज के एक प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यापारी संजय दीवान का नाम सामने आया. बताया यह जा रहा था कि संजय दीवान के सोना दुकान से करोड़ों रुपए की सोना की खरीदारी हुई है. संजय दीवान का नाम काफी सुर्खियों में आने के बाद कई दिनों के बाद इडी की टीम साहेबगंज पहुंचकर सोना व्यापारी संजय दीवान के घर व दुकान में भी छापेमारी कर रही है.

इधर हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावे उनके दर्जनों करीबियों के आवास पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. इसमें पत्थर व्यवसायी भगवान भगत, भावेश भगत, सुब्रतो पाल , कृष्णा शाह, सोनू सिंह, बेदू खुढ़निया, छोटू यादव, टिंकल भगत, पतरु सिंह, राजीव कुमार, अनाज कारोबारी निमाई सील का नाम भी शामिल है.

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन

पंकज मिश्रा के घर से कितने रुपये की बरामदगी हुई, ईडी करे खुलासा- जेएमएम 

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

Sahyog Camp Update: बिहार में 5.83 लाख आवेदन, 5.33 लाख मामलों...

बिहार में सहयोग शिविर अभियान के तहत 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5.33 लाख मामलों का समाधान हो चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग...

Flood Fighting Review: बिहार में कटावरोधी कार्यों की समीक्षा, जल संसाधन...

बिहार में बाढ़ और कटावरोधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव ने संवेदनशील तटबंधों पर 24x7 निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता...