Sahibganj: ईडी ने डीएमओ विभूति कुमार को लगाई जमकर फटकार, कहा- अनुमान से ज्यादा हो रहा खनन

ड्रोन कैमरा से अवैध खदान खोज रहे ईडी के अधिकारी

साहिबगंज : ईडी ने साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि

जिले में अनुमान से कई गुना ज्यादा खनन हो रहा है और आप क्या कर रहे हैं.

इस दौरान ईडी के अधिकारी ने डीएमओ से पूछा कि आपके रहते हुए

इतने सारे अवैध उत्खनन कैसे फल फूल रहा है इसका जवाब दें.

वहीं पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के

माइंस में ड्रोन कैमरा के माध्यम से ईडी की टीम जांच कर रही है.

ed1 22Scope News
डीएमओ को जमकर फटकार

पांचवे दिन भी जांच में जुटी ईडी की टीम – डीएमओ को जमकर फटकार

ईडी की टीम साहिबगंज जिले के मंडरो मिर्जाचौकी प्रखंड में

अवैध पत्थर खनन और परिवहन की जांच कर रही है.

ईडी की टीम साहिबगंज में आज पांचवे दिन भी पैदल ही पहाड़ और

पर्वत पर पसीने बहाते हुए राजमहल की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध उत्खनन की जांच करने में एड़ी चोटी एक कर दी है. टीम ने पत्थर खदान की मापी के लिए जांच में ड्रोन कैमरा की मदद ली है. टीम ने ड्रोन कैमरा के माध्यम से राजमहल की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध उत्खनन का मुआयना कर रही है.

ed12 22Scope News

पैदल ही खदानों तक पहुंचे अधिकारी

इस बीच टीम को खदानों का मुआयना करने के दौरान बारिश की वजह से रास्ता कीचड़ में हो जाने के कारण ईडी के अधिकारी पैदल ही खदानों पर पसीने बहाते हुए पहुंच रहे हैं. पहाड़ी श्रृंखला दुर्गम इलाका होने के कारण नेटवर्क ना मिलने से ईडी के अधिकारी को थोड़ी परेशानी की भी सामना झेलनी पड़ रही है. मिर्जाचौकी में ईडी की टीम दामिनभिटा और सुंदरे मौजा में संचालित ट्विंकल भगत, पतरू सिंह, राजेश जायसवाल के पत्थर खदान की जांच और माफी करवाई.

ed123 22Scope News

अभिषेक प्रसाद के खदान की भी जांच

तदोपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू की पकड़िया मौजा स्थित शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पत्थर खदान की भी जांच व मापी की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के नाम से बताए जाने वाले गिलामारी मौजा स्थित पत्थर खदान महाकाल स्टोन की भी माफी कर जांच की गई.

ed1234 22Scope News

जांच के दौरान ईडी ने डीएमओ को जमकर लगाई फटकार

ईडी की टीम ने साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार फटकार लगाते हुए सवाल किया कि लीज क्षेत्र से अगर अधिक क्षेत्र में खनन हुआ है तो क्या आप उस पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे. जांच के दौरान ईडी के अधिकारियों को ऐसे कई अवैध खदान मिले हैं. जहां पर भारी मात्रा में अवैध उत्खनन हुआ है. ईडी की टीम ने डीएमओ को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतने सारे अवैध माइनिंग हो रही है क्या इसे लेकर आपने कभी भी कार्रवाई की या रिपोर्ट दी है. इस पर कोई भी जवाब देने में असमर्थ दिखे.

ed12345 22Scope News

आपके रहते कैसे फल फूल रहा है अवैध उत्खनन- ईडी

ईडी के अधिकारी ने डीएमओ से पूछा कि आपके रहते हुए इतने सारे अवैध उत्खनन कैसे फल फूल रहा है इसका जवाब दें. ईडी के अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल में सहयोग करने के लिए साहिबगंज सदस्यों अब्दुस समद, झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी कमल कांत पाठक, पार्षद मुख्यालय सेक्शन हेड राजीव कुमार सिन्हा के अलावे अन्य मौजूद हैं.

रिपोर्ट: अमन राय

बंद लिफाफे पर राजनीति, सभी विधायकों को बुलाया गया सीएम हाउस

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...