Advertisment

Rohtas: अपराधियों ने की वहशीपन की हदें पार

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

रोहतास : अपराधियों ने की वहशीपन की हदें पार : जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरी में एक महिला के

प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने का मामला सामने आया है. मौक़े पर पहुंची दिनारा थाना की

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई में जुट गई है.

दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बातचीत के दौरान जानकारी दी कि

मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव से जुड़ा हुआ है.

जिसमें पीड़ित महिला के बयान पर 3 तीन नामजद, 2 अज्ञात सहित 5 को आरोपित किया गया.

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

अपराधियों ने की वहशीपन की हदें पार-पीड़ित महिला ने ये बताया

वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि हम घर पर दवा खाकर सोई थी, तभी अपराह्न करीब 11 बजे के पास कुछ लोग पहुंचे और उसे पकड़ लिया. इसके बाद उनलोगों ने पाईवेट पार्ट में रॉड डाल दिया. जहां महिला के हो हल्ला करने पर आरोपित भाग गए.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि करीब 2 वर्ष पहले एक बच्ची तथा दो माह पहले पीड़ित महिला के एक बच्चे की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. जिसका मामला थाना में जांच के नाम पर अभी लंबित है. दिनारा पुलिस की धीमी कार्रवाई से बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है.

2 वर्ष जब पीड़िता की बच्ची की हत्या की गई थी उस समय ही प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती तो शायद उसके बच्चे की भी जान बच जाती. जिसका अपराधियों ने दो माह पहले ही हत्या कर दिया. अब अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया कि महिला से वहशीपन की हदें पार कर दी.

रिपोर्ट: दयानंद

बाल अपराधियों के साथ पुलिस का व्यवहार पर कार्यशाला का आयोजन

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...