खगड़िया में अपराधियों का दुस्साहस, दिन दहाड़े बैंक से 30 लाख की लूट

खगड़िया में अपराधियों का दुस्साहस , दिन दहाड़े बैंक से 30 लाख की लूट

Khagaria– नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी रोड पर स्थित बंधन बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. छह से सात हथियारबंद अपराधियों ने गार्ड का हथियार छीन कर करीबन 30 लाख रुपये की लूट कर ली. अपराधियों ने सबसे पहले ग्राहकों और बैंक कर्मियों का हाथ उपर करवा दिया और उसके बाद आराम से लूट को अंजाम देकर चलते बने.

नगर थाना पुलिस सीसीटीबी फूटेज को खंगालने में जुटी हुई है. इसके साथ ही बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ सुमित कुमार ने सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही सभी अपराधियो की गिरफ्तारी का दावा किया है.

बता दें कि खगड़िया में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है, हाल के दिनों में अपराधियों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है. हर बार पुलिस की ओर से अपराधियों को गिरफ्तार करने के दावे किये जाते हैं, लेकिन अपराध पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है. इस बार भी पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. देखना होगा कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी कब तक की जाती है.

 

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...