बिना कमाई कैसे मिले एक युवक को करीब 10 लाख रुपये

Navada: नवादा में एक युवक उस वक्त भौंचक्का रह गया जब उसके खाते में करीब 10 लाख रुपये क्रेडिट हो गये.

ये रुपये उसकी कमाई के नहीं थे. ना ही उसने किसी से कर्ज मांगा था.

और ना ही किसी ने उसकी सहायता की थी, फिर इतने सारे रुपये युवक के खाते में कैसे गये.

इसको देखकर वह चिंतित हो गया, और पुलिस को इसकी सूचना दी.


युवक अब करीब 10 लाख रुपये वापस देने के लिए लगा रहा पुलिस थाने के चक्कर


पैसे खाता में वापस आना युवक के लिए कोई खुशी की बात नहीं थी.

उसके लिए यह चिंता का करण बन गया और वह तुरंत पुलिस के पास गया और पूरी जानकारी दी.

युवक अब पैसे लौटाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है.
कैसे पता चला कि अकाउंट में आये इतने पैसे
युवक जब सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया तो उसने अपने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन पैसे नहीं निकले.

जब बैलेंस चेक किया तो पता चला कि अकाउंट में करीब 10 लाख रुपये हैं.


लिखित शिकायत देकर की जांच की मांग

जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरुरी गांव निवासी सुमंत कुमार पिता बानो यादव ने आनन फानन में नगर

थाना पहुंच कर पुलिस को खाते में लाखों रुपए आने की आपबीती बताई.

युवक ने लिखित शिकायत देकर खाते में आए 9 लाख 93 हजार रूपये की उचित जांच कर जिसके रूपये हैं

उसे वापस करने की पुलिस से गुहार लगाई. बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...